The Journalist Post
India

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर शिमला में फूंका पीएम मोदी का पुतला

शिमला (TJP) : दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही पार्टी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी पर प्रदेश कांग्रेस भड़क गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय राजीव भवन के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क पुतला फूंका। इस प्रर्दशन में प्रदेश महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अपमान सहन नहीं करेंगी।
जांच एजैंसियों का दुरुपयोग बंद नहीं किया तो कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन
जैनब चंदेल ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगा कर जांच एजैंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जैनब चंदेल ने चेताते हुए कहा कि मोदी सरकार ईडी का दुरुपयोग बंद करे अन्यथा आने वाले समय में कांग्रेस उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र बुशैहरी, प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा, रिपना कलसईक, ऊषा मेहता, वीरेंद्र बांश्टू, वृंदा सिंह, कृष्णा कुमारी जरयाल, कांता सुयाल, इंदु, मुस्कान, नेहा, बबली, सुनीता, सत्या, संदीप चौहान, मोहित शेखरी, देवेंद्र कुमार रत्न, आलोद चौहान, नितिन देष्टा, चंदन महाजन,राहुल,चंदन शर्मा, निखिल सोहाल व रोहन शर्मा मौजूद थे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र बुशैहरी ने कहा कि भाजपा चाहे जो भी हथकंडे अपना ले, जीत सच्चाई की ही होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बनाए गए झूठे मामले की जांच ईडी पहले भी कर चुकी है। उस समय भी जांच एजेंसी के हाथ कुछ नहीं लगा। ऐसे में फाइल को बंद कर दिया लेकिन राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से फिर मामले की जांच खोल दी गई।

Related posts

भारी बारिश ने मचाया हाहाकार : कांगड़ा में बह गया रेलवे पुल, जगह-जगह भूस्खलन में दबने से 13 लोगों की मौत

Rajnish

डीएवी में दो गुटों में मारपीट, 5 को कॉलेज से निकाला, 2 छात्र घायल

Rajnish

पत्नी से विवाद में जालंधर हाइट्स की 11वीं मंजिल से कूदा अमरीकी नागरिक, माैत

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!