The Journalist Post
India

1.25 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

नई दिल्ली (TJP):- राजधानी में पुलिस ने एक महिला(46 वर्ष) को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि महिला राजधानी में गांजा तस्करी करती है। महिला की पहचान मजनू का टीला निवासी सुनीता के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे एक महिला को संदिग्ध हालत में देखा। वह अपने हाथ में पॉलीथिन का एक बैग लिए हुई थी। जब उसने देखा कि पुलिस उस पर नजर बनाए हुए है तो उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन महिला अपने नापाक मंसबूों में कामयाब नहीं हुई और पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने महिला के पास से 1.25 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

Related posts

निर्माणाधीन द्वारका एक्सप्रेसवे पैकेज-1 परियोजना में हुई दुर्घटना

Rajnish

आतंकी लखबीर सिंह लंडा का साथी गिरफ्तार

Rajnish

दिल्ली की दमघोटू हवा शुद्ध करने में 18 लाख पेड़ों के बराबर काम कर रही है 1500 इलेक्ट्रिक बसें

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!