The Journalist Post
Fashion Featured Fitness Google India Jalandhar Politics Punjab Travel World

पंडित नहीं डॉक्टरों की मौजूदगी में सात फेरे…लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ी तो दूल्हा अस्पताल में ही ले गया बारात, डॉक्टरों ने दिया आशीर्वाद

The Journalist post …छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को अस्पताल में डॉक्टरों की मौजूदगी में 7 फेरे हुए। हुआ यूं कि दुल्हन शादी के कुछ दिन पहले गंभीर बीमार हो गई जिसके चलते उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। इससे दूल्हा तय दिन अस्पताल में ही बारात लेकर पहुंच गया और वहीं पर अपनी मंगेतर को दुल्हन के रूप में स्वीकार किया। घटना जांजगीर-चांपा जिले की है। यहां दूल्हा बारात लेकर लड़की के घर नहीं, बल्कि अस्पताल पहुंचा। यहीं पर दोनों ने परिजन, डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ के सामने 7 फेरे लिए। हर कोई इस शादी की तारीफ कर रहा है। बैजलपुर की रहने वाली रश्मि उर्फ लक्ष्मी पिता अगरदास महंत की शादी सक्ती जिले के परसाडीह गांव निवासी राज उर्फ बंटी से तय हुई थी।

आंत में छेद के चलते आप्रेशन के बाद करना पड़ा था भर्ती

युवती लक्ष्मी की आंत में छेद था जिसके चलते उसका आप्रेशन करना पड़ा। आप्रेशन के बाद ही वह अस्पताल में भर्ती थी। पहले उसे चैकअप के लिए लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि समय रहते अगर इलाज नहीं करवाया जाता है तो दिक्कत हो सकती है। सूचना मिलने पर लड़के वालों ने ही लड़की को अस्पताल में भर्ती कराने और ऑपरेशन कराने का फैसला लिया था।

Related posts

चीनी मिल में आग लगने का मामला आया सामने

Rajnish

ट्रस्ट  के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया आर्थिक रूप से मदद करने की घोषणा

Rajnish

इस रहस्यमयी रेगिस्तान में गर्मी की बजाय जमकर पड़ती है बर्फ, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!