The Journalist Post
Jalandhar

फिल्लौर में टोल कर्मियों और ग्रेट खली में विवाद

जालंधर (Rajnish Sharma) – डब्ल्यूडब्ल्यूई के हैवीवेट वर्ल्ड चैंपियन और भाजपा नेता दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली की मंगलवार सुबह फिल्लौर टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों से बहस हो गई। इसके बाद टोल कर्मियों ने खली पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए टोल प्लाजा बंद कर खली की गाड़ी को घेर लिया जिसके बाद वहां काफी देर हंगामा होता रहा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया और खली को सुरक्षित निकाला। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है।
घटना के बाद असहज महसूस कर रहे खली ने कहा कि जब वह टोल पर पहुंचे तो उन्हें देख टोल कर्मी कार में घुसकर फोटो खिंचवाने की जिद करने लगे। जब मना किया तो अपशब्द भी बोले। वही टोल कर्मियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जैसे ही खली की गाड़ी टोल प्लाजा पर पहुंची तो उन्होंने आईडी कार्ड दिखाने को कहा। इस पर खली ने टोल कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। घटना में किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। मौके पर पहुंची लुधियाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद खली ने बताया कि वह जालंधर से करनाल जा रहे थे कि फिल्लौर के लाडोवाव टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी की। डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व चैंपियन द ग्रेट खली जालंधर में अपनी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी चला रहे हैं जहां वह नए रेसलर तैयार कर रहे हैं। खली 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।

Related posts

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮਿਲਾਵਟਖੋਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਕਸਿਆ

Rajnish

Jalandhar: साइबर ठगों का नया पैंतरा, अब हरभजन सिंह नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से की ठगी

Rajnish

स्कूल में 36 लाख की चोरी का मामला आया सामने , पीछे था एस..एच.ओ. का शातिर दिमाग

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!