The Journalist Post
Fitness India Punjab Sports

ओलंपिक दिवस समागमों के दौरान हॉकी चंडीगढ़ के लिए 10 लाख देने का ऐलान

चंडीगढ़. पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार खेल के क्षेत्र में राज्य की पुरानी शान को फिर से बहाल करने के मिशन के अंतर्गत खेल के लिए शानदार बजट अलॉट करने की योजना बना रही है।

आज यहाँ सैक्टर-42 के हॉकी स्टेडियम में हॉकी चंडीगढ़ की तरफ से करवाए गए ओलंपिक दिवस समागम के दौरान उपस्थितों और खिलाड़ियों को संबोधन करते हुये वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, जो देश के अन्य खेल मंत्रियों में से सबसे नौजवान खेल मंत्री हैं और उनकी टीम खेल संस्कृति को विकसित करने और जमीनी स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक उभरते और विजेता खिलाड़ियों और कोचों को समर्थन देने के लिए एक नई खेल नीति का नक्शा तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभा की बहुत बड़ी क्षमता है, जिसका लाभ उनको उत्साह, उपयुक्त बुनियादी ढांचा और मौके प्रदान करके ही लिया जा सकता है।

हॉकी के खेल में पंजाब की पुरानी शान को याद करते हुये वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने स. बलबीर सिंह, स. ऊधम सिंह, स. अजीतपाल सिंह, श्री सुरिन्दर सोढी और स. प्रगट सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के नामों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए यह गौरव वाली बात है कि भारतीय हॉकी टीम में कप्तान सहित 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं। स. हरपाल सिंह चीमा ने हॉकी चंडीगढ़ की तरफ से खेल को प्रफुल्लित करने में निभाई जा रही भूमिका की सराहना करते हुये अपने ऐच्छिक कोटे से 10 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान किया।

हॉकी चंडीगढ़ के प्रधान करन गिल्होत्रा ने इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करने के लिए वित्त मंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हॉकी चंडीगढ़ की हमेशा ही यह कोशिश रही है कि खिलाड़ियों को उत्साहित किया जाये और खेल को बड़े स्तर पर उत्साहित करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि पिछले ओलम्पिक में हमारे खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करते हुए देखना देश के लिए सचमुच ही गर्व का पल था। इस मौके पर जनरल सचिव हॉकी चंडीगढ़ श्री अनिल वोहरा ने भी संबोधन किया।

ओलम्पिक दिवस मनाने के लिए चंडीगढ़ के अलग-अलग खेलों के 700 के करीब खिलाड़ी अपने कोचों सहित उपस्थित थे। इस मौके पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी. आई. एस. एफ) और चंडीगढ़ फेडरेशन आफ हॉकी एसोसिएशन (सीऐफऐचए-42) के बीच प्रदर्शनी हॉकी मैच खेला गया। सीऐफऐचए-42 ने यह मैच 3-1 से जीत लिया।

इस मौके पर हॉकी चंडीगढ़ ने हमारी राष्ट्रीय खेल हॉकी को उत्साहित करने के लिए सिटी ब्यूटीफुल के आने वाले और जरूरतमंद खिलाड़ियों को ब्रांडिड हॉकी स्टिकें दीं। इस मौके पर गगन अजीत सिंह, दीपक ठाकुर, धर्मवीर सिंह, रुपिन्दरपाल सिंह और जोएदीप कौर जैसे ओलम्पियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सुविधा दी गई।

हॉकी चंडीगढ़ के सीनियर अधिकारी और मैंबरः सीनियर मीत प्रधान स. पुशविन्दरजीत सिंह, सरप्रस्त डाः चन्द्र शेखर और अन्य उपस्थित थे।

Related posts

कभी खराब नहीं होती ये चीजें, किसी भी समय कर सकते हैं सेवन

Rajnish

बिश्नोई गैंग का शातिर, लग्जरी कार और 11 पिस्टल समेत काबू

Rajnish

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰਾਂ ਈਟੀਟੀ ਟੈਟ ਪਾਸ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ‘ਚੰਨੀ ਸਰਕਾਰ’ ਨੇ ਧੋਖਾ: ਪੜ੍ਹੋ ਪੱਤਰ

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!