The Journalist Post
Fitness Food

Health Tips: नींबू के रस से पा सकते हैं कई शारीरिक समस्याओं से निजात, ऐसे करना होगा सेवन

The Journalist Post: दर्द से राहत पाना हो या इम्यूनिटी बढ़ाना हो, इन सब में नींबू काफी अहम होता है। नींबू के नियमित सेवन से कई बीमारियों के प्रभाव को कम किया जा सकता है। इसके अलावा इसे घरेलू उपचार और दवा की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है।

भारतीय किचन में कई ऐसे सामान मिल जाएंगे जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन और उपयोग से कई तरह की शारीरिक समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। साथ ही कई बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है। इन्हीं में से एक नींबू है। बता दें कि नींबू में कई औषधीय गुण होते हैं। फेस से दाग-धब्बों और मुहासों को हटाने से लेकर स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू को आयुर्वेद में महत्वपूर्ण फल माना जाता है। विशेषज्ञ नींबू को सर्वश्रेष्ठ रोग नाशक और रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाले फल के तौर पर मान्यता देते हैं। वहीं नींबू को घरेलू उपचार के अलावा दवा के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं इसके नियमित सेवन से होने वाले फायदे के बारे में…

पेट की समस्या में लाभकारी

कब्ज

अगर आपको पेट संबंधी समस्या है तो नींबू का उपयोग आपके लिए फायदेमंद होता है। पाचन संबंधी समस्या या पेट संबंधी अन्य समस्या में नींबू के रस का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा। इसके लिए आपको सुबह खाली पेट 2 ग्लास पानी में एक नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिलाकर पीना है। शाम को भी यह पानी पीएं। इससे आपको कब्ज आदि से राहत मिलेगी।

उल्टी

अगर आपको उल्टी या मितली आ रही हैं तो आधे कप में नींबू का रस, जीरा और इलायची के दाने को पीसकर मिक्स कर लें। दो-दो घंटे बाद इस पानी को पीने से आपको राहत मिलेगी और उल्टी आना बंद हो जाएगी।

खट्टी डकारें

कई बार खाना सही से नहीं पच पाता है। जिसके कारण शरीर में अम्लता बढ़ने लगती है और इसी कारण खट्टी डकारें आना शुरू हो जाती है। खट्टी डकारों से निजात पाने के लिए पानी में नींबू का रस, थोड़ी चीनी और थोड़ा नमक मिलाकर पीने से खट्टी डकारें आना बंद हो जाती हैं।

दाग-मुहांसे

कई बार लोगों की त्वचा पर दाग-धब्बे और मुंहासे आदि निकलने लगते हैं। जिससे लोग परेशान होते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच मलाई में इक चौथाई नींबू का रस मिलाकर इसे रोजाना फेस पर लगाएं। इससे आपकी रंगत साफ होने के साथ ही दाग-धब्बे और मुंहासों से भी राहत मिलेगी। एक महीने नियमित इस प्रक्रिया को अपनाने से आपको फर्क साफ नजर आने लगेगा।

वेट लॉस

वजन कम करने और मोटापा घटाने के लिए नींबू का रस फायदेमंद माना जाता है। इससे आपका तेजी से वेट लॉस होता है। इसके लिए आपको प्रतिदिन सुबह एक गिलास पानी में नींबू के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए। आपको इसका असर जल्द ही नजर आने लगेगा।

हेयरफॉल

अगर आपके भी बाल काफी टूट या झड़ रहे हैं तो नींबू आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। नींबू के इस्तेमाल से बालों का झड़ना रुक जाता है। इसके लिए आपको पके केले में नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को रोजाना बालों की जड़ों में लगाएं। आप चाहें तो इसमें आंवला पाउडर भी मिला सकते हैं। इससे बालों का झड़ना बंद हो जाएगा। साथ ही आपके बाल काले और उनकी ग्रोथ भी होने लगेगी।

आपको बता दें कि नींबू कई तरह के दर्द के लिए भी फायदेमंद होता है। दांत दर्द, पेट दर्द, कान दर्द या फिर जोड़ों का दर्द हों। नींबू का रस आपको इन दर्द से राहत दिलाने का काम करता है।

पेट दर्द

अगर पेट दर्द हो रहा है तो अजवाइन, जीरा और चीनी को बराबर मात्रा में लें और इन तीनों को बारीक पीस लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा नमक और नींबू का रस मिलाकर इसका गर्म पानी से सेवन करें। इससे आपको जल्द ही पेटदर्द से आराम मिलेगा।

दांत दर्द

अगर आप भी दांत के दर्द से परेशान हो गए हैं तो 2-3 लौंग को पीसकर इसमें नींबू का रस मिला लें। इसके बाद दर्द वाले दांत में हल्की उंगली से मलें।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों के दर्द में नींबू का रस काफी फायदेमंद हैं। बता दें कि जोड़ों पर नींबू के रस से मालिश करने या नींबू पानी पीने से आपको इस दर्द से राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related posts

वज़न घटाना है तो सिर्फ 15 दिन पी लीजिए इस मसाले का पानी, दिखेंगे पतले

Rajnish

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮਿਲਾਵਟਖੋਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਕਸਿਆ

Rajnish

पुंछ आर्मी हमला… ट्रक में इफ्तार के लिए लदे थे फल:जानकारी मिलते मुसलिम बोले- ईद नहीं मनाएंगे

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!