The Journalist Post
Fitness Food

सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है खाना दोबारा गर्म करना, बनता है जहरीला केमिकल, खाना ऐसे रखें गर्म

The Journalist Post: सेहतमंद रहने के लिए हमेशा गर्म और ताजा खाना खाना चाहिए। लेकिन खाना इतना भी गर्म नहीं होना चाहिए कि यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचाए। बता दें कि हल्का गर्म खाना खाने से यह आपके पाचन तंत्र में मौजूद एंजाइम को तेजी से रिलीज करने का काम करता है। इसके कारण खाना जल्दी पचता है और सेहत भी अच्छी बनी रहती है। आयुर्वेदाचार्य पं. अभिषेक उपाध्याय के अनुसार, गर्म खाना स्वाद में भी अच्छा होता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तीनों समय गर्म खाना मिल पाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए लोग कई बार बासी खाने को गर्म करके खा लेते हैं। लेकिन ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। खासतौर पर अंडा, आलू, चिकन और हरी सब्जियों को दोबारा गर्म करना खतरनाक होता है। क्योंकि इनको दोबारा गर्म करने से इनमें मौजूद पोषक तत्व जहर में बदल जाता है। आइए जानते हैं कि इन चीजों को नेचुरली कैसे गर्म रखा जा सकता है।

आलू में पनपते हैं बैक्टीरिया

आलू का कोई न कोई आइटम लंच में जरूर मौजूद होता है। कई बार आलू को हम दोबारा गर्म करके खाते हैं। लेकिन जानकारों के मुताबिक आलू को दोबारा गर्म किए जाने से इसमें मौजूद विटामिन सी, बी-6 और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। पके हुए या उबले आलू को फिर से गर्म किए जाने पर क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम नाम का बैक्टीरिया पनपने लगता है। जो फूड पॉइजनिंग का कारण बनता है। इसलिए आलू को पकाने के कुछ ही घंटों के अंदर इसका सेवन करना सही माना जाता है।

अंडे को नहीं करना चाहिए दोबारा गर्म

अक्सर हम सभी सुबह के नाश्ते के लिए अंडा या ऑमलेट बनाते हैं। वहीं कई बार इसे लंच के लिए भी रख लेते हैं और फिर बाद में गर्म करके खाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि अंडे को दोबारा गर्म करने से इसमें मौजूद नाइट्रोजन कार्सिनोजेनिक में बदल जाता है। यह कई बार कैंसर का भी कारण बनता है। इसलिए अंडे को पकाने के फौरन बाद ही इसका सेवन कर लेना चाहिए।

प्रोटीन और नाइट्रेट वाला खाना

अधिकतर दोबारा गर्म किए गए हर खाने में केमिकल रिएक्शन होता है। लेकिन नाइट्रेट और प्रोटीन वाले खाने को दोबारा गर्म करना ज्यादा खतरनाक होता है। बता दें कि सोयाबीन और चिकन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। लेकिन दोबार गर्म किए जाने पर यह प्रोटीन टूटकर जहरीला बन जाता है। जिसके कारण कई बार फूड पॉइजनिंग भी हो जाती है। वहीं साग, चुकंदर, हरी सब्जियों और गाजर में नाइट्रेट पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में इन्हें बार-बार गर्म करने पर केमिकल बनने लगता है।

ठंडे खाने में पनपते हैं कीटाणु

बता दें कि आलू, बिना पके हुए चावल और कई दूसरी सब्जियों में सूक्ष्मजीव होते हैं। जब इन चीजों को पकाया जाता है तो यह सूक्ष्मजीव खत्म हो जाते हैं। लेकिन जैसे ही यह फिर से ठंडा होता है तो पहले से ज्यादा तेजी से सूक्ष्मजीव पनपने लगते हैं। क्योंकि पहली बार ही खाना पकाने के दौरान कुछ पोषक तत्व टूट जाते हैं। जिसके बाद खाना ठंडा होने पर यह सूक्ष्मजीव फिर से पनपने लगते हैं। वहीं दोबारा खाना गर्म करने पर भी यह खत्म नहीं होते हैं। इसी कारण चावल आदि को दोबार गर्म करने की सलाह नहीं दी जाती है।

नेचुरली गर्म रखें खाना

आप खाने को नेचुरली भी गर्म रख सकते हैं। इसके लिए आपको बाजार में कई बर्तन मिल जाएंगे। इन बर्तनों की मदद से खाना करीब 8 से 10 घंटे तक गर्म रहता है। वहीं आजकल ऐसे लंच बॉक्सेज भी मिलते हैं। हालांकि इन बर्तनों को खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यह बर्तन किस मेटल पर बने हैं।

 

Related posts

Gujrat…मोडासा में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्टरी में लगी आग, जिंदा जल गए चार मजदूर

Rajnish

Control Diabetes: सुबह 15 मिनट करें ये काम, दिनभर कंट्रोल रहेगा Blood Sugar

Rajnish

माता मनसा देवी परिसर में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर 41 श्रद्धालुओं ने किया माता के चरणों में रक्तदान

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!