The Journalist Post
Fashion Fitness Food

अगर आप भी दांतों को रखना चाहते हैं मजबूत व सुंदर तो करे इन फूड्स का सेवन

आजकल लोग जंक फूड का सेवन अधिक करने लगने हैं जिससे दांतों से संबंधित समस्याएं बढ़ने लगी हैं। जंक फूड में इस्तेमाल होने वाले मसालों से दांतों की इनेमल लेयर खराब होने लगती है। यही कारण होता है कि लोगों को ठंडा या गर्म खाने की शिकायत होती है।

टीवी और मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए हम खाना बहुत धीरे-धीरे खाते हैं। इससे भी दांतों में समस्याएं होती हैं। तली हुई खाद्य सामग्री का सेवन करने से अब बच्चों के दूध के दांत भी समय पर नहीं टूटते हैं। ऐसे में हमें ध्यान रखना चाहिए कि बाहर का खाने के बजाय फल, हरी सब्जियां और दूध का सेवन अधिक करना चाहिए। इससे दांतों में मजबूती बनी रहती है।

दांत से संबंधित रोग होने का एक कारण कोल्डड्रिंक, चाय, काफी, चाकलेट आदि का सेवन करना भी है। साल में कम से कम एक बार दांतों की सफाई करवा लेनी चाहिए। हमारे देश में 70 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो 50 साल की उम्र तक भी अपने दांतों की सफाई नहीं करवाते हैं।
कई लोग पांच मिनट तक ब्रश करते रहते हैं। यह तरीका गलत होता है। हमें एक से डेढ़ मिनट तक ही ब्रश करना चाहिए। ज्यादा देर तक ब्रश करना भी हानिकारक होता है। दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। रात में कुछ भी खाने के बाद ब्रश करना चाहिए। कई बार दांतों के बीच में कुछ फंसा रह जाता है। यदि दांतों में किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो विशेषज्ञ के पास जाना चाहिए।

Related posts

Health Tips : शूगर के लिए रामबाण औषधि मानी जाती है अजवाइन, ऐसे करें सेवन

Rajnish

5 Things That Occur Your Body if the Temperature Goes 45 Degrees

Rajnish

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल थे पंजाब की राजनीति के एक कद्दावर नेता, पंजाब के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता: डॉ. महेंदर सिंह  

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!