The Journalist Post
India International religion Religious

महाभारत के दमदार रोल वाले ‘शकुनी मामा’ का 78 साल की उम्र में निधन, अस्पताल में थे भर्ती

मुंबई – Gufi Paintal Passes Away: महाभारत सीरियल में दमदार शकुनी मामा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर गुफी पेंटल (Gufi Paintal) का निधन हो गया है। एक्टर बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. तबीयत काफी बिगड़ने के बाद गुफी पेंटल को आईसीयू में भी रखा गया था। लेकिन आज यानी 5 जून 2023 को एक्टर के निधन की दुखद खबर सामने आई है।  गुफी पेंटल (Gufi Paintal Death) के निधन की खबर की पुष्टि उनके साथी एक्टर सुरेंद्र पाल ने की है। रिपोर्ट्स की मानें तो गुफी पेंटल का शाम 4 बजे अंतिम संस्कार होगा।

गुफी पेंटल कई दिनों से थे अस्पताल में भर्ती

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक बीआर चोपड़ा के महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गुफी पेंटल (Gufi Paintal News) की जब तबीयत बिगड़ी तो वह फरीदाबाद में थे। तबीयत खराब होने के बाद एक्टर को फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर उन्हें मुंबई के अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो गुफी पेंटल का हृ्दय गति रुकने के बाद निधन हो गया, एक्टर के निधन के बाद पूरे परिवार और इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

महाभारत के अलावा और भी कई सीरियलों में गुफी पेंटल ने किया था काम

बीआर चोपड़ा के महाभारत के अलावा गुफी पेंटल (Gufi Paintal Tv Shows) ने कई टीवी सीरियलों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया था। कहा जाता है कि एक्टर टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले इंडियन आर्मी में थे और काफी समय तक चीन बॉर्डर पर पोस्टेड भी थे। फिर 1969 में वह मुंबई आए और यहां अपने करियर की शुरुआत की। गुफी पेंटल ने मॉडलिंग में भी हाथ अजमाया और फिर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया। बाद में एक्टर को महाभारत के शकुनी मामा किरदार ने फेमस कर दिया। एक्टर गुफी पेंटल ने फिर कानून, ओम नम: शिवाय, सीआईडी, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, कर्मफल दाता शनि और राधाकृष्ण जैसे कई टीवी शोज किए थे। एक्टर की कमाल की अदाकारी हमेशा ही याद की जाएगी।

Related posts

कैंसर का नकली टीका लाखों रुपए में बेचने के मामले में 4 गिरफ्तार

Rajnish

दिल्लीः जाफराबाद में घर में मिले चार शव, इलाके में हड़कंप

Rajnish

कोरोना फिर पैदा कर सकता है 2021 वाला माहौल! जानिए कहा कहते हैं विशेषज्ञ

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!