The Journalist Post
World

World Environment Day 2023 : विश्व पर्यावरण दिवस की कैसे हुई शुरुआत, जानिए इतिहास व इस बार का थीम

World Environment Day 2023: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए विश्व पर्यावरण मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता पैदा करना है। पर्यावरण और मानव जीवन के बीच एक अटूट रिश्ता है। प्रकृति ने इंसानों को सब कुछ दिया है। हालांकि प्रकृति के प्रति मनुष्य अपनी जिम्मेदारी भूल चुके हैं। नतीजा यह है कि आज विश्व प्रदूषित पर्यावरण और प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप झेल रही है। पिछले कुछ सालों में वैज्ञानिकों ने पर्यावरण की गंभीर गिरावट को महसूस किया है।
कैसे हुई विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत ? (World Environment Day History)
संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1972 में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर पहला विश्व सम्मेलन स्टॉकहोम (स्वीडन) में आयोजित किया था जिसमें 119 देश शामिल हुए थे। यह पहली बार था जब सभी देशों ने एक पृथ्वी सिद्धांत को अपनाया था। इसने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम को जन्म दिया। हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाने का फैसला किया।
इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा था। उस वर्ष के सम्मेलन में तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने एक व्याख्यान भी दिया था। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह भारत का पहला कदम था।
विश्व पर्यावरण दिवस 2023 का थीम (World Environment Day 2023 Theme)
#BeatPlasticPollution इस साल विश्व पर्यावरण दिवस का थीम है।

क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन मनाना ? (World Environment Day Significance)
विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों में पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीनहाउस प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल प्रभाव आदि के बारे में जागरूक करना है।

Related posts

Mars Sunset Photo: क्या आपने मंगल ग्रह का सूर्यास्त देखा है? NASA के इंजेनुयिटी हेलिकॉप्टर ने ली सनसेट की शानदार फोटो

Rajnish

पंजाब के बुरे हालतों की सीधी जिमेदार कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार..राजीव आनंद

Rajnish

सूडान से 561 इंडियन को एयरलिफ्ट किया, तीन हजार लोग फंसे होने की आशंका

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!