The Journalist Post
Punjab

पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा हुआ फ्री

लुधियाना : पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री हो गया है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब डेढ़ बजे किसानों द्वारा ये टोल फ्री करवाया गया जिसके बाद गाड़ियां यहां से बिना टोल दिए गुजर रही है। आपको बता दें कि गांव मंगली से लाडोवाल टोल तक सड़क की हालत बेहद खराब है। इस कारण भारतीय किसान मजदूर यूनियन द्वारा विरोध किया जा रहा है और किसान नेता टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं इस धरने के चलते पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। किसानों द्वारा कई अहम मुद्दे उठाए गए हैं जिसके चलते वह प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने बताया कि गांव मंगली से लाडोवाल टोल तक सड़कें बेहद खराब हैं और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही राहों रोड की हालत भी बेहद खस्ता है। उनका कहना है कि लोगों से टोल लिया जा रहा है पर उन्हें सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं जिस कारण मजबूरन उन्हें आज धरना देना पड़ रहा है।

Related posts

पंजाब सरकार द्वारा पूरा राज्य आपदा प्रभावित घोषित, बाढ़ से 23 जिलों में 1400 गांव बाढ़ में जलमग्न

Rajnish

बरसाती मौसम में डेंगू का खतरा बड़ा,15 मरीज पॉजिटिव

Rajnish

अमृतसर में 25 किलोग्राम हेरोइन बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!