The Journalist Post
Punjab

पंजाब, चंडीगढ़ में किसानों को धान खरीद का समय पर हो भुगतान : मनीष तिवारी

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में एफसीआई सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारतीय खाद्य निगम के सभी अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान, पंजाब क्षेत्र के महाप्रबंधक बी. श्रीनिवासन ने पंजाब राज्य और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में धान और चावल दोनों की खरीद प्रक्रिया पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। तिवारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजाब और चंडीगढ़ में धान की खरीद पूरी तरह से सुचारू होनी चाहिए। किसानों को समय पर भुगतान किया जाना चाहिए। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के लिए भी उचित कदम उठाए जाने चाहिए कि खरीदा और पिसाई किया गया धान जल्द से जल्द राज्य से बाहर भेजा जाए। इसलिए, आगामी फसल के लिए पर्याप्त क्षमता सृजित करने हेतु, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि राइस मिल मालिकों के गोदामों और शेडों में अत्यधिक भीड़ न हो और खरीद एजेंसियों व उनके प्रतिनिधियों द्वारा उनका उपयोग अतिरिक्त भंडारण क्षमता के रूप में न किया जाए। तिवारी ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सार्वजनिक खरीद कार्यक्रम के तहत लोगों को उपलब्ध कराया जाने वाला अनाज मानवीय उपभोग के लिए उपयुक्त गुणवत्ता का हो। तिवारी ने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि दक्षिणी राज्यों में धान की अधिक से अधिक खेती होने के कारण पंजाब से खरीदे जाने वाले धान/चावल की आपूर्ति का दायरा लगातार कम होता जा रहा है।

Related posts

पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ित किसानों को 20,000 प्रति एकड़ दी मुआवजे की घोषणा

Rajnish

बीएसएफ ने फिरोजपुर-फाजिल्का में बचाई 100 से अधिक जिंदगियां

Rajnish

भाखड़ा बांध से पानी की निकासी 10,000 क्यूसेक बढ़ाने का बड़ा फैसला

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!