The Journalist Post
India

श्रद्धालुओं के लिए कहर बनी बारिश और लैंडस्लाइड, मणिमहेश यात्रा में अब तक 11 की माैत

चंबा : बारिश और लैंडस्लाइड ने उत्तर भारत के कई राज्यों में कहर बरपाया हुआ है। भरमौर में भारी बारिश के बीच मणिमहेश यात्रा पर निकले 11 श्रद्धालुओं की लैंडस्लाइड में मौत हो गई है। मृतकों में 3 पंजाब, 1 उत्तर प्रदेश और 5 चंबा के रहने वाले हैं। दो लोगों की अभी पहचान नहीं हुई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा पर गए श्रद्धालु बड़ी मुश्किल में हैं। यहां पर बीते पांच दिन में 7 लोगों की मौत हुई है। अब तक यात्रा के दौरान कुल 11 लोगों की जान गई है। दो शवों को गुरुवार को चंबा पहुंचाया गया था और परिजनों को सौंपा गया है।अहम बात है कि अब सैलानियों को हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला जा सकता है, क्योंकि चंबा में चार हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं। कुल्लू और मंडी समेत कई जिलों में बारिश ने काफी तबाही मचाई है। मंडी में जोरदार बारिश के कारण मंडी से मनाली जाने वाले रास्ते जागर और संबल में कई जगह लैंड स्लाइड हुई। तेज बारिश के चलते वहां से सड़क बनाने में देरी हो रही है।

Related posts

लखनऊ की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 2 लोगों की मौत और कई घायल

Rajnish

शिमला के स्कूल की सुरक्षा को लेकर चिंता, सेंट एडवर्ड्स स्कूल को दो दिनों के लिए बंद करने के निर्देश

Rajnish

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पराली जलाने पर होगी गिरफ्तारी

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!