The Journalist Post
Punjab

अमृतसर में 25 किलोग्राम हेरोइन बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार

अमृतसर : अमृतसर में एक कथित मादक पदार्थ तस्कर के पास से 25 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह बरामदगी बुधवार रात बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के दौरान की गई। बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस के स्वापक-रोधी कार्यबल की संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल सवार इस व्यक्ति को रोका और उसके पास से 25.9 किलोग्राम हेरोइन के 23 पैकेटों से भरा एक बड़ा बैग बरामद किया। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और दो मैगजीन भी बरामद की गई। अधिकारी के अनुसार, आरोपी अमृतसर के बेहरवाल गांव का निवासी है।

Related posts

अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

Rajnish

पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ित किसानों को 20,000 प्रति एकड़ दी मुआवजे की घोषणा

Rajnish

बाढ़ का कहर, लुधियाना में अलर्ट, मौत का आंकड़ा 43 पहुंचा, 1.7 लाख हेक्टेयर फसलें तबाह

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!