The Journalist Post
India

व्यापार समझौते पर बातचीत जल्द बहाल होने की उम्मीद, शुल्क मुद्दे का हल जरूरी

नई दिल्ली : भारत को उम्मीद है कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत का सिलसिला जल्द ही बहाल होगा। हालांकि भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में लगाए गए उच्च शुल्क का मसला हल करना इस दिशा में प्रगति के लिए जरूरी होगा।
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल अगले दौर की व्यापार वार्ता की तारीखें तय नहीं हुई हैं, लेकिन बातचीत बहाल होने की संभावना है। हम जल्द ही फिर से बातचीत की मेज पर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं… जब भी समझौता होगा, उस समय दोनों पक्षों को शुल्क के मुद्दों का समाधान करना होगा।
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर मार्च 2025 से अब तक पांच दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं। छठे दौर की बातचीत के लिए अमेरिका का वार्ताकार दल 25 अगस्त से भारत दौरे पर आने वाला था, लेकिन उन्होंने बैठक टाल दी है। बातचीत में गतिरोध की एक प्रमुख वजह अमेरिका की ओर से कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भारत से अधिक बाजार पहुंच की मांग है।
भारत का कहना है कि इन क्षेत्रों में रियायतें देना छोटे व सीमांत किसानों की आजीविका के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं के आयात पर शुल्क को पहले 25 प्रतिशत किया और फिर रूसी तेल खरीद पर जुर्माने के तौर पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है। इस तरह 27 अगस्त से भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में कुल 50 प्रतिशत शुल्क लग रहा है।

Related posts

पटाखा बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

Rajnish

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात

Rajnish

मोदी 9 सितंबर को पंजाब दौरे पर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!