The Journalist Post
India

भारत-चीन संबंधों पर ट्रंप का चौकाने वाला यू-टर्न आया सामने , कहा- मोदी और मैं हमेशा दोस्त रहेंगे…

नई दिल्ली : भारत को चीन के पाले में जाने का आरोप लगाने के बाद ट्रंप का चौकाने वाला यू-टर्न सामने आया है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ “हमेशा दोस्त” रहेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत-अमेरिका संबंध “बहुत विशेष” बने हुए हैं, भले ही उन्होंने मोदी की हालिया कुछ नीतियों पर निराशा जताई हो। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को लेकर “चिंता की कोई बात नहीं” है। उन्होंने कहा कि मजबूत साझेदारियों में बीच-बीच में असहमति होना सामान्य बात है।शुल्क और रूसी तेल खरीद को लेकर अमेरिका और भारत के मध्य मौजूदा तनाव के बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच ‘विशेष संबंध’ हैं और चिंता की कोई बात नहीं है बस “कभी-कभी कुछ ऐसे पल आ जाते हैं”।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में शुक्रवार को कहा, ‘‘मैं हमेशा (नरेंद्र) मोदी का दोस्त रहूंगा… वह शानदार प्रधानमंत्री हैं लेकिन मुझे इस समय उनके द्वारा किए जा रहे काम पसंद नहीं आ रहे हैं। लेकिन भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध है, चिंता की कोई बात नहीं है। बस कभी-कभी कुछ ऐसे पल आ जाते हैं।”
राष्ट्रपति इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या वह भारत के साथ संबंधों को फिर से सुधारने के लिए तैयार हैं, क्योंकि दोनों देशों के बीच संबंध पिछले दो दशकों में संभवतः सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह इस बात से “बहुत निराश” हैं कि भारत रूस से ‘इतना ज्यादा’ तेल खरीद रहा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मुझे इस बात से बहुत निराशा है कि भारत रूस से इतना तेल खरीदेगा और मैंने उन्हें यह बता दिया है। हमने भारत पर बहुत ज्यादा शुल्क लगाया है, 50 प्रतिशत शुल्क, बहुत ज्यादा शुल्क। मेरे (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी से बहुत अच्छे रिश्ते हैं, वह बहुत अच्छे हैं। वह कुछ महीने पहले यहां आए थे।” ट्रंप से पूछा गया था कि क्या अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।

Related posts

400 किलो आरडीएक्स विस्फोटक लेकर घुसे 34 आत्मघाती हमलावर, मुंबई में हाई अलर्ट

Rajnish

दिल्ली पुलिस ने ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, चार करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Rajnish

आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा दोषी करार

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!