The Journalist Post
India

मणिपुर के लोगों को सलाम, सिर झुकाकर करता हूं नमन: पीएम मोदी

मणिपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2023 मणिपुर हिंसा के बाद पहली बार वहां पहुंचे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. मणिपुर के चूड़ाचांदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विस्थापितों से मुलाकात की. मणिपुर में हुई हिंसा के दौरान चूड़ाचांदपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था. यहां पहुंचकर पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर के लोगों को सलाम और सिर झुकाकर नमन करता हूं. मणिपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत में राज्य के लोगों पारंपरिक नृत्य से किया. पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पीएम मोदी के इस दौरे को शांति और स्थायी प्रगति की ओर ले जाने वाला क्षण बताया है. चूड़ाचांदपुर में पीएम मोदी ने हिंसा के बाद विस्थापित लोगों के परिवारों से मुलाकात की. इसके साथ ही पीएम उन्होंने मणिपुर को 8500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि मणिपुर के लोगों के जज्बे को सलाम करता हूं. यहां की संस्कृति में बड़ा सामर्थ्य है. मणिपुर के नाम में ही मणि है. यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है. मैं मणिपुर के लोगों को इन परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं.

Related posts

हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार, ‘युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान को ईमानदारी से करे लागू

Rajnish

आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा दोषी करार

Rajnish

पंजाब सरकार बच्चों को पढ़ने के लिए भेजेगी विदेश, वीज़ा, टिकट खर्च सब फ्री

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!