The Journalist Post
Punjab

पीआरटीसी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई15 यात्री घायल

पटियाला : पंजाब के पटियाला जिले में नाभा ब्लॉक के फरीदपुर गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक राज्य परिवहन पीआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे करीब 15 यात्री घायल हो गए। हादसा नाभा ब्लॉक के फरीदपुर गांव के पास उस समय हुआ जब बस मल्लेवाल से पटियाला जा रही थी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में यात्रियों की संख्या उसकी क्षमता से कहीं अधिक थी। हादसे की आवाज़ सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को नज़दीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह बस रोज़ाना इस रूट पर चलती थी और विद्यार्थियों तथा दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को पटियाला लाने-ले जाने का काम करती थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

Rajnish

बिक्रम मजीठिया के खिलाफ 45,000 पन्नों के चार्जशीट शामिल

Rajnish

बाढ़ का कहर, लुधियाना में अलर्ट, मौत का आंकड़ा 43 पहुंचा, 1.7 लाख हेक्टेयर फसलें तबाह

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!