The Journalist Post
India

‘अब दुनिया के दर्जनों देशों में चलेगी EV , उसमें लिखा होगा मेड इन इंडिया’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के प्रोडक्शन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने सुजुकी की इलेक्ट्रिक व्हीकल ई-विटारा को भी हरी झंडी दिखाई। पीएम ने इस मौके पर कहा, “आज से भारत में बनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 100 देशों को एक्सपोर्ट की जाएंगी। इसके साथ ही, आज हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोल मैन्युफैक्चरिंग की भी शुरुआत हो रही है। यह दिन भारत और जापान की दोस्ती को भी एक नया आयाम दे रहा है। मैं सभी देशवासियों, जापान और सुज़ुकी कंपनी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।” उन्होंने कहा, “भारत की सफलता की कहानी के बीज करीब 13 साल पहले बोए गए थे। 2012 में, जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मैंने मारुति सुज़ुकी को हंसलपुर में जमीन अलॉट की थी। विजन उस समय भी आत्मनिर्भर भारत का था, मेक इन इंडिया का था। हमारे तब के प्रयास आज देश के संकल्पों को पूरा करने में इतनी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। अब दुनिया के दर्जनों देशों में जो EV चलेगी, उसमें लिखा मेड इन इंडिया।” पीएम मोदी ने कहा, “भारत के पास डेमोक्रेसी की शक्ति है। भारत के पास डेमोग्राफी का एडवांटेज है। हमारे पास स्कील्ज वर्कफोर्स का बहुत बड़ा पूल भी है। इसलिए ये हमारे हर पार्टनर के लिए विन-विन सिचुएशन बनाता है। आज सुज़ुकी जापान भारत में मैन्युफैक्चरिंग कर रही है और यहां बनी गाड़ियां वापस जापान को एक्सपोर्ट की जा रही हैं। यह भारत और जापान के रिश्तों की मजबूती का प्रतीक तो है ही, साथ ही भारत को लेकर ग्लोबल भरोसे को भी दर्शाता है।”

Related posts

मणिपुर के लोगों को सलाम, सिर झुकाकर करता हूं नमन: पीएम मोदी

Rajnish

दिल्ली पुलिस ने ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, चार करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Rajnish

लखनऊ की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 2 लोगों की मौत और कई घायल

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!