The Journalist Post
India

रूस ने कीव में की मिसाइलों की बौछार, 10 लोगों की मौत, 12 अन्य घायल

नई दिल्ली ; रूस ने बुधवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों की बौछार कर दी, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हुए हैं। वहीं, प्रतिनिधिमंडल भवन पर हुए हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कीव के शहरी प्रशासन के प्रमुख तैमूर त्काचेंको ने प्रारंभिक सूचना के हवाले से बताया कि मृतकों में 14 वर्षीय लड़की भी शामिल है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। त्काचेंको ने बताया कि डार्नित्स्की प्रांत में पांच मंजिला आवासीय इमारत पर सीधा हमला हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘सबकुछ नष्ट हो गया है।” मध्य कीव में हमले के कारण एक प्रमुख सड़क पर टूटे हुए कांच के टुकड़े बिखर गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच यूक्रेन में तीन साल से जारी युद्ध को खत्म करने पर चर्चा के लिए इस महीने की शुरुआत में हुई बैठक के बाद बृहस्पतिवार को हुआ हमला कीव पर रूस द्वारा किया गया पहला बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला है। हालांकि, उस बैठक के तुरंत बाद युद्ध समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों में तेजी आई, लेकिन अगले कदमों के बारे में बहुत कम जानकारी सामने आई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उम्मीद जतायी है कि अगर पुतिन युद्ध समाप्त करने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाते हैं, तो रूसी अर्थव्यवस्था को पंगु बनाने के लिए अमेरिका और कड़े प्रतिबंध लगाएगा। यूक्रेन ने यातना निवारण संधि से यूरोपीय परिषद की वापसी की योजना बनाने के लिए रूस की आलोचना की है और कहा है कि यह प्रस्ताव मास्को की ओर से अपराध की मौन स्वीकृति है।

Related posts

जम्मू-कश्मीर का रामबन एक बार फिर भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में, 5 लोगों की मौत

Rajnish

ओमान के खिलाफ खेलने से पहले कप्तान सूर्यकुमार ने बदली रणनीति, भारत करेगा बैटिंग लाइन-अप का ऑडिशन

Rajnish

पॉपुलर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, 65 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!