The Journalist Post
India

भारत 99 पदकों के साथ एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में प्रथम स्थान के साथ अपना सबसे सफल अभियान दर्ज

नई दिल्ली : 50 स्वर्ण पदकों सहित 99 पदकों के साथ भारत ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में प्रथम स्थान के साथ अपना सबसे सफल अभियान दर्ज किया। भारत के अंकुर मित्तल ने चैंपियनशिप के अंतिम दिन शनिवार को विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।अंकुर चार राउंड में 107 हिट लगाकर कजाकिस्तान के आर्टयोम चिकुलायेव (98) और कुवैत के अहमद अलफस्सी (96) से काफी आगे रहे। दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित 15वीं एशियाई चैंपियनशिप की तुलना में भारत ने यहां 35 पदक अधिक जीते। चैंपियनशिप में मेजबान देश कजाखस्तान दूसरे स्थान पर रहा, जबकि 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप की पदक तालिका में चीन तीसरे स्थान पर रहा।

Related posts

बिक्रम मजीठिया से जेल में मिले ब्यास डेरा प्रमुख गुरिंदर ढिल्लों, 35 मिनट चली बातचीत

Rajnish

जेन ज़ी प्रदर्शन में 25 लोगो की मौतें व 600 घायल, गोलीबारी में मारे गए 3 पुलिसकर्मी

Rajnish

हरियाणा रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर ही मौत

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!