The Journalist Post
India

चमोली में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या हुई सात

चमोली : उत्तराखंड में चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में आपदा से तबाह गांवों में राहत एवं बचाव दलों ने ढहे मकानों के मलबे से शुक्रवार को पांच अन्य लोगों के शव बरामद किए, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गयी। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र चार शव कुंतरी लगा फाली गांव से बरामद हुए, जबकि एक अन्य शव कुंतरी लगा सरपाणीं गांव से बरामद हुआ। दो शव बृहस्पतिवार को बरामद हुए थे। परिचालन केंद्र के अनुसार, धुर्मा गांव में दो लापता लोगों की तलाश जारी है। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी तलाश, राहत एवं बचाव अभियान की देखरेख करने के लिए मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि तबाही के 24 घंटे से भी ज्यादा समय के बाद जब शवों को मलबे के ढेर से बाहर निकाला गया, तब वहां मौजूद उनके रिश्तेदार व ग्रामीण उन्हें देखकर बिलख उठे। कुंतरी लगा फाली गांव में रहने वाले कुंवर सिंह (42) को बृहस्पतिवार शाम ‘विक्टिम लोकेटिंग कैमरा’ की मदद से मलबे से जिंदा बाहर निकाल लिया गया था। अस्पताल में उनका उपचार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, हालांकि शुक्रवार को मलबे से सिंह की पत्नी कांता देवी (38) और उनके दो बेटों विकास और विशाल का शव बरामद किया गया। प्रभावित क्षेत्रों से करीब 250 से 300 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कुंतरी लगा फाली व कुंतरी लगा सरपाणीं गांवों में तलाशी अभियान पूरा हो गया है।

Related posts

अमेरिकी वायुसेना का एक-35 फाइटर जेट दुर्घटना का शिकार

Rajnish

ऐतिहासिक करतारपुर साहिब गुरुद्वारा और करतारपुर कॉरिडोर बुरी तरह प्रभावित, चारों तरफ पानी ही पानी

Rajnish

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पराली जलाने पर होगी गिरफ्तारी

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!