The Journalist Post
Punjab

चंडीगढ़ में मैन्युअल चालानों में आई गिरावट

चंडीगढ़: सिटी ब्युटीफुल के नाम से फेमस चंडीगढ़ की पुलिस पर अक्सर बाहर की गाड़ियों के चालान करने के आरोप लगते रहे हैं। कई ऐसे वीडियो भी सामने आए थे जिसमें पुलिस कर्मी पैसे लेकर वाहन चालकों के चालान नहीं करते थे। लेकिन हाल ही में चंडीगढ़ के नए डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने आदेश दिए था कि सड़कों पर अब पुलिस कर्मचारी केवल ट्रैफिक मैनेज करेंगे और चालान के लिए गाड़ियों को नहीं रोकेंगे। इसी वजह से अब चालान केवल उन्हीं मामलों में किया जा रहा है जहां साफ और गंभीर उल्लंघन नजर आए। डीजीपी के इस आदेश के बाद मैन्युअल यानी मौके पर काटे जाने वाले चालानों की संख्या में भारी कमी आई है। पहले जहां रोजाना औसतन सैकड़ों चालान ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर काटते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर सिर्फ 45 चालान प्रतिदिन रह गई है। आरटीआई के जरिए मिली जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई से 20 अगस्त के बीच चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने कुल 1,02,222 चालान जारी किए। इनमें से 84,204 चालान सीसीटीवी कैमरों के जरिए और सिर्फ 18,018 चालान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर काटे गए। सिर्फ जुलाई महीने की बात करें तो कुल 71,655 चालान जारी हुए, जिनमें से 54,857 चालान सीसीटीवी से और 16,798 चालान मैन्युअली जारी किए गए। वहीं अगस्त के पहले 20 दिनों में मात्र 1,220 चालान मैन्युअल काटे गए, जबकि 29,347 चालान सीसीटीवी कैमरों के जरिए किए गए।

Related posts

नगर निगम के नए कमिश्नर संदीप ऋषि के कार्यभार संभालते ही निगम परिसर में खड़ा हुआ हंगामा

Rajnish

बाढ़ का कहर, लुधियाना में अलर्ट, मौत का आंकड़ा 43 पहुंचा, 1.7 लाख हेक्टेयर फसलें तबाह

Rajnish

भाखड़ा बांध से पानी की निकासी 10,000 क्यूसेक बढ़ाने का बड़ा फैसला

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!