The Journalist Post
Jalandhar

पंजाब में बारिश से मिली राहत, 9 सितंबर तक साफ रहेगा मौसम

जालंधर : पिछले एक सप्ताह से पंजाब के अलग-अलग जिलों में लगातार वर्षा हो रही थी। ज्यादातर जिलें भारी वर्षा के चलते बाढ़ से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को भी पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। जिसमें मानसा मे 32 मिलीमीटर, लुधियाना में 9.8 मिलीमीटर, पटियाला में 1.8 मिलीमीटर, गुरदासपुर में 1.7 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 1.0 मिलीमीटर, जालंधर में 3.0 मिलीमीटर, होशियारपुर में 1.0 मिलीमीटर, पठानकेाट में 3.0 मिलीमीटर, मोहाली में 2.0 मिलीमीटर व रूपनगर में 1.0 मिलीमीटर वर्षा हुई। उधर मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार नौ सितंबर तक पंजाब में मौसम साफ रहेगा। वर्षा की संभावना नहीं है। जिससे बाढ़ से जूझ रहे पंजाब को थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, 10 सितंबर से दोबारा से मानसून सक्रिय होगा और भारी वर्षा की संभावना है।

Related posts

आज रात्त चंद्रग्रहण पर चांद होगा ‘लाल’

Rajnish

बिजली खराबी के चलते शहर के सैकड़ों इलाका वासी परेशान

Rajnish

दोमोरिया पुल पर देर रात दर्दनाक हादसा आया सामने, युवक की डूबने से मौत j

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!