The Journalist Post
International

भारत पर लगा जुर्माना हटाएगा अमेरिका, टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप से मिले जेसन मिलर

वॉशिंगटन : भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ (शुल्क) विवाद के बीच राजनीतिक लॉबिस्ट जेसन मिलर ने वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. मिलर वही लॉबिस्ट हैं जिन्हें भारत सरकार ने कुछ महीने पहले अमेरिकी प्रशासन तक अपनी कूटनीतिक पहुंच मजबूत करने के लिए नियुक्त किया था. मिलर ने व्हाइट हाउस से ट्रंप के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “वॉशिंगटन में शानदार सप्ताह बिताया. कई दोस्तों से मुलाकात हुई और हफ्ते का सबसे अहम पल था राष्ट्रपति को एक्शन में देखना.” भले ही इस मुलाकात का आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है, लेकिन समय बेहद अहम है. दरअसल, इस वक्त भारत-अमेरिका व्यापार संबंध और शुल्क एक बार फिर चर्चा में हैं और दोनों देशों की आर्थिक रणनीतियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है.जेसन मिलर ट्रंप के लंबे समय से करीबी रहे हैं और 2016 के चुनाव में उनके प्रमुख मीडिया प्रवक्ता थे. उन्हें व्हाइट हाउस कम्युनिकेशन डायरेक्टर बनाया जाना था, लेकिन निजी विवादों और आरोपों के कारण पद संभालने से पीछे हटना पड़ा. उन पर यौन उत्पीड़न और संबंधों से जुड़े विवादों के आरोप लगे. इसके बावजूद वे ट्रंप के राजनीतिक दायरे में बने रहे और 2020 और 2024 दोनों चुनाव अभियानों में प्रमुख सलाहकार रहे.

Related posts

डोनाल्ड ट्रंप का नया आदेश जारी, विदेशी छात्रों के लिए अमेरिका में एंट्री बंद

Rajnish

फ्रांस में बवाल, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़

Rajnish

आसमान का बेताज बादशाह है 5वीं पीढ़ी का एसयू 57 फाइटर जेट!

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!