The Journalist Post
Jalandhar

आज रात्त चंद्रग्रहण पर चांद होगा ‘लाल’

जालंधर : खगोलीय और धार्मिक दृष्टि से आज का दिन यानी 7 सितंबर 2025 बहुत खास रहने वाला है। आज से श्राद्ध शुरू हो रहे हैं। साथ ही भाद्रपद पूर्णिमा पर वर्ष 2025 का चंद्रग्रहण भी लग रहा है। भारत में भी खगोल-प्रेमियों के लिए आज रात आसमान एक दुर्लभ नजारा लेकर आएगा। पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चांद गहरे लाल रंग की छटा बिखेरता नजर आएगा। यह अद्भुत खगोलीय घटना जिसे अक्सर “ब्लड मून” कहा जाता है। यह इस दशक के सबसे लंबे पूर्ण चंद्रग्रहणों में से एक होगा। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सूर्य का प्रकाश जब पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरता है तो नीली और हरी किरणें बिखर जाती हैं, जबकि लाल रंग की किरणें मुड़कर चंद्रमा पर पड़ती हैं। यही कारण है कि चंद्रग्रहण के दौरान चांद गहरे लाल रंग का दिखता है।

Related posts

जालंधर के नामी केसर और मक्खन ढाबा मालिक और उसकी इमारतों पर विजिलेंस ब्यूरो का छापा

Rajnish

भारी बारिश के चलते पंजाब के स्कूलों में और बड़ी छुट्टियां

Rajnish

जालंधर के 12 वर्षीय स्कूल जा रहे छात्र का अपहरण, ट्रक से छलांग लगाकर बचाई जान

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!