The Journalist Post
International

फ्रांस में बवाल, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़

पेरिस : नेपाल के बाद अब फ्रांस में बवाल मच गया है. लोग सैकड़ों की संख्या में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं. राजधानी पेरिस में बुधवार (10 सितंबर) को आगजनी और तोड़फोड़ की कई घटनाएं हुईं. ‘फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं. कचरे के डिब्बे जलाए और पुलिस के साथ झड़प भी की. दरअसल फ्रांस के लोग राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मैक्रों सरकार ने उनके लिए कोई काम नहीं किया. लोग जीवनस्तर में सुधार को लेकर सरकार से उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन खराब वित्तीय प्रबंधन स्थिति बिगाड़ कर रहा है. लोग प्रस्तावित बजट कटौती की वजह से भी गुस्से में हैं. अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों को देश भर में तैनात कर दिया गया है. प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम कर दिया है. हालांकि, फ्रांस अभी तक पूरी तरह बंद नहीं है. सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई है.

Related posts

कनाडा में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत तीनों सवार बाल-बाल बचे

Rajnish

गाज़ा हमले में 65 लोगों की मौत की पुष्टि

Rajnish

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने फैसले से दुनिया में हलचल, एच्-1बी वीजा पर लगाई गई 1 लाख डॉलर एक्स्ट्रा फीस

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!