The Journalist Post
International

बलूचिस्तान में सार्वजनिक आयोजित रैली दौरान 14 लोगों की मौत, 35 घायल

बलूचिस्तान : पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (बीएनपी) द्वारा आयोजित एक सार्वजनिक रैली के समाप्त होने के तुरंत बाद हुए आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 14 लोग मारे गए और 35 अन्य घायल हो गए। मीडिया में आयी खबरों में यह जानकारी दी गयी है।यह विस्फोट मंगलवार रात को सरदार अताउल्लाह मेंगल की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित रैली के समापन के बाद सरियाब क्षेत्र में शाहवानी स्टेडियम के पास हुआ।अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह एक आत्मघाती हमला था। पुलिस के अनुसार, विस्फोट रैली समाप्त होने के लगभग 15 मिनट बाद हुआ। हमलावर ने पार्किंग क्षेत्र में विस्फोटकों से लदी अपनी जैकेट में कथित तौर पर उस समय विस्फोट कर दिया, जब लोग रैली में भाग लेने के बाद वहां से निकल रहे थे। रैली का नेतृत्व कर रहे बीएनपी प्रमुख अख्तर मेंगल को कोई चोट नहीं आई, क्योंकि विस्फोट उस समय हुआ जब वह घर के लिए निकल रहे थे। इसमें कहा गया है कि पख्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी के प्रमुख महमूद खान अचकजई, अवामी नेशनल पार्टी के असगर खान अचकजई और नेशनल पार्टी के पूर्व सीनेटर मीर कबीर मुहम्मद शाई भी रैली में मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई।

Related posts

पहले टैरिफ, अब वीजा के चक्कर में अमेरिका को ‘बर्बाद’ करने पर तुले हैं ट्रंप

Rajnish

गाजा में एक दिन में बिछी 91 फिलीस्तीनियों की लाशें

Rajnish

फ्रांस में बवाल, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!