The Journalist Post
Punjab

बाढ़ का कहर, लुधियाना में अलर्ट, मौत का आंकड़ा 43 पहुंचा, 1.7 लाख हेक्टेयर फसलें तबाह

लुधियाना : पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेजी से जारी हैं, जहां राज्य और केंद्र की एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। हजारों परिवार विस्थापन और तबाही का सामना कर रहे हैं, लेकिन पंजाब की हिम्मत और एकजुटता इस आपदा में भी अडिग खड़ी है। लुधियाना जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। जिले के पूर्वी हिस्से में सतलुज नदी का पानी तेज़ी से बहने के कारण बांध पर भारी दबाव बना हुआ है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि बांध और कमजोर हुआ तो कई गांव डूब सकते हैं।खतरे वाले गांवों में ससराली, बूँट, रावत, हवास, सीरा, बूथगढ़, मंगली टांडा, ढेरी, ख्वाजके, खस्सी खुर्द, मंगली कादर, मटेवाड़ा, मंगट और मेहरबान शामिल हैं। प्रशासन ने निचले और एक मंजिला मकानों में रहने वालों को ऊपरी मंजिलों पर जाने या सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से शरण लेने की सलाह दी है। राहत केंद्र सत्संग घरों (राहों रोड, चंडीगढ़ रोड और टिब्बा रोड) पर बनाए गए हैं। इसके अलावा कैलाश नगर, खस्सी कलां, भूखरी, मटेवाड़ा के स्कूलों और मंडियों में भी शरण स्थलों की व्यवस्था की गई है।

Related posts

अमृतसर ब्यास इलाके में पुलिस और गैंगस्टरों में जमकर बरसी गोलियां

Rajnish

बारिश के दौरान आधा दर्जन से पार हुआ बिल्डिंगें गिरने का आंकड़ा

Rajnish

बिक्रम मजीठिया के खिलाफ 45,000 पन्नों के चार्जशीट शामिल

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!