The Journalist Post
India

वैष्णो देवी की यात्रा 14 सितंबर से फिर से शुरू, लैंडस्लाइड के बाद बंद कर दिया गया था मार्ग

जम्मू-कश्मीर : मां वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा पिछले 17 दिनों से बंद पड़ी है. लेकिन अब श्रद्धालु एक बार फिर माता के दरबार में हाजिरी लगा सकेंगे. 14 सितंबर से फिर से यात्रा शुरू होने जा रही है. लंबे इंतजार के बाद भक्तों में उम्मीद जगी है कि अब उन्हें माता रानी के दर्शन का अवसर मिल सकेगा.26 अगस्त को भारी बारिश के चलते त्रिकुटा पहाड़ियों पर बड़ा भूस्खलन हुआ था. इस हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे. हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित कर दिया था. तभी से यह मार्ग पूरी तरह बंद है. इस वजह से हजारों श्रद्धालु कटरा में अटके हुए हैं और यात्रा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कई भक्तों का कहना है कि वे तभी अपने घर लौटेंगे जब माता के दर्शन कर पाएंगे. यात्रा बंद होने से सिर्फ श्रद्धालु ही प्रभावित नहीं हुए हैं, बल्कि स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी पर भी गहरा असर पड़ा है. कटरा में स्थित होटल, गेस्ट हाउस और ढाबों में सन्नाटा पसरा हुआ है. रेहड़ी-पटरी पर काम करने वाले छोटे व्यापारी, पुजारी और दुकानदार भी आमदनी से वंचित हैं. इतना ही नहीं, घोड़े-खच्चर चलाने वाले, पिट्ठू और पालकी ढोने वाले मजदूर भी बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं. उनका कहना है कि यात्रा मार्ग बंद होने से उनकी आमदनी पूरी तरह रुक गई है और अब परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि आम तौर पर यहां हर मौसम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और आसपास का इलाका हमेशा चहल-पहल से भरा रहता है. लेकिन इस बार हालात बिल्कुल अलग हैं. फिलहाल भक्त और स्थानीय लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि मौसम और हालात जल्द ही अनुकूल होंगे और मां वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी. सबकी एक ही प्रार्थना है, जल्द से जल्द माता रानी के दर्शन का मार्ग खुल जाए और कटरा की रौनक वापस लौट आए.

Related posts

मोदी सरकार देश से सभी प्रकार के नशीले पदार्थों का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

Rajnish

हरियाणा रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर ही मौत

Rajnish

केंद्र सरकार ने जारी की एसडीआरएफ फंड की दूसरी किश्त, पंजाब को मिले 240.8 करोड़ रुपये

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!