The Journalist Post
India

ट्रंप ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी फोन पर बातचीत ‘‘बहुत अच्छी” रही और इस दौरान उन्होंने अपने ‘‘मित्र” को जन्मदिन की बधाई दी और रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने में सहयोग के लिए भारतीय नेता का आभार जताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन से एक दिन पहले फोन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसे शुल्क के मुद्दे पर दोनों देशों के मध्य तनाव के बीच भारत के साथ संबंध सुधारने के अमेरिकी प्रयासों के हिस्से के रूप में एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, ‘‘अभी-अभी अपने मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नरेंद्र: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।” उन्होंने अपने संदेश ने नीचे राष्ट्रपति डीजेटी लिखा। मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया और अपने 75वें जन्मदिन पर ट्रंप के फोन कॉल और बधाई के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरे मित्र, राष्ट्रपति ट्रंप, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और हार्दिक बधाई के लिए धन्यवाद।” उन्होंने कहा, “आपकी तरह मैं भी भारत-अमेरिका व्यापक एवं वैश्विक साझेदारी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपकी पहल का समर्थन करते हैं।”

Related posts

कई दिनों बाद फिर शुरू हुई माता वैष्णो देवी यात्रा

Rajnish

मोहाली में अवैध रूप से काटे गए 200 से अधिक पेड़, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब

Rajnish

पॉपुलर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, 65 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!