The Journalist Post
India

सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हो जाओ सावधान

चंडीगढ़ : नवरात्र शुरू होने में सिर्फ पांच दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आप फेस्टिवल सीजन या धनतेरस में सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी इस समय भी खरीदने का अच्छा मौका है क्योंकि सोने के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं। ज्वेलर्स एसोसिएशन की मानें तो दीवाली तक सोने के रेट 1 लाख 20 से 22 हजार रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। इस समय 24 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम का रेट 1 लाख 14 हजार रुपये पहुंच गया है। इस समय श्राद्ध में भी लोग सोने की खरीदारी कर रहे हैं। पिछले साल सितंबर माह में सोने का रेट 75 हजार था। ऐस में सोने का रेट 39 हजार रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ा है।एक साल में इतनी बढ़ोतरी आज तक दर्ज नहीं की गई है, सोने की इस समय रिकाॅर्ड तोड़ कीमतें हैं । चांदी के रेट में भी पिछले सप्ताह के मुकाबले में पांच हजार रुपये का इजाफा हो गया है। चांदी का रेट भी प्रति किलो का रेट जो एक लाख 29 हजार था अब 1 लाख 34 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गया है । पिछले साल चांदी का रेट 91 हजार प्रति किलो थी ।

Related posts

जेन ज़ी प्रदर्शन में 25 लोगो की मौतें व 600 घायल, गोलीबारी में मारे गए 3 पुलिसकर्मी

Rajnish

चमोली जिले में फटा बादल, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 10 लोग लापता

Rajnish

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में हंगामा, आप पार्षदों को मार्शलों ने बाहर निकाला

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!