The Journalist Post
Punjab

455 करोड़ की फर्जी जीएसटी बिलिंग घोटाले का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार

लुधियाना। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) लुधियाना के अधिकारियों ने लोहा एवं इस्पात क्षेत्र में 455 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी बिलिंग घोटाले का भंडाफोड़ कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। मेसर्स वासु मल्टीमेटल्स, मेसर्स एसवीएम मल्टीमेटल्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स इंगाटैस्टिक एलएलपी नामक तीन फर्में फर्जी चालान प्राप्त करने और अपनी जीएसटी देनदारियों को समायोजित करने के लिए 69.41 करोड़ रुपये के अयोग्य इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) का उपयोग करने में शामिल थीं। इन फर्मों का संचालन और नियंत्रण करने वाले पिता-पुत्र को केंद्रीय जीएसटी अधिनियम, 2017 के प्राविधानों के तहत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ित किसानों को 20,000 प्रति एकड़ दी मुआवजे की घोषणा

Rajnish

फसल का प्रति एकड़ 20 हजार मुआवजा देगी पंजाब सरकार

Rajnish

नगर निगम के नए कमिश्नर संदीप ऋषि के कार्यभार संभालते ही निगम परिसर में खड़ा हुआ हंगामा

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!