The Journalist Post
Punjab

चंडीगढ़ में भी स्कूल 7 सितंबर तक बंद, लगातार बारिश के कारण यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित

चंडीगढ़ : लगातार बारिश के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पंजाब सरकार ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों व कालेजों को 7 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं, चंडीगढ़ में भी स्कूल 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। चंडीगढ़ की सड़कों पर जगह-जगह जलभराव होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। हालात को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने बताया कि इन मार्गों पर यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। नगर निगम और पब्लिक हेल्थ विभाग की टीमों को तुरंत जलभराव हटाने के लिए अलर्ट किया गया है।

Related posts

ट्रंप के 50% टैरिफ का जवाब देगा भारत, निर्यातकों को बचाने के लिए मोदी सरकार खोलेगी खजाना

Rajnish

हथियार तस्करी की साजिश नाकाम, दो तस्कर गिरफ्तार, 27 पिस्तौल और 470 कारतूस बरामद

Rajnish

नगर निगम के नए कमिश्नर संदीप ऋषि के कार्यभार संभालते ही निगम परिसर में खड़ा हुआ हंगामा

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!