श्रीलंका : अफगानिस्तान और श्रीलंका नुवान तुषारा की तूफानी गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज कुसाल मेंडिस के नाबाद अर्धशतक से श्रीलंका ने एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में बृहस्पतिवार को यहां अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर सुपर चार के लिए क्वालीफाई किया। अफगानिस्तान की टीम तीन मैच में एक जीत से दो अंक ही जुटा सकी और प्रतियोगिता से बाहर हो गई। श्रीलंका की टीम अपने तीनों मैच जीतकर छह अंक के साथ शीर्ष पर रही जबकि बांग्लादेश तीन मैच में चार अंक के साथ ग्रुप से सुपर चार में जगह बनाने वाली दूसरी टीम रही। अफगानिस्तान के 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने मेंडिस (नाबाद 74 रन, 52 गेंद, 10 चौके) की धैर्यपूर्ण पारी की बदौलत 18.4 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाकर जीत दर्ज की।
