The Journalist Post
India

पॉपुलर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, 65 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली। पॉपुलर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 22 अगस्त को निधन हो गया। उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 65 वर्ष के थे। 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलौंगी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर से पंजाबी फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर से फैंस और साथी कलाकार सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर उनके सहयोगियों और प्रशंसकों की ओर से श्रद्धांजलि दी जा रही है। उन्होंने अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब गुदगुदाया और लाखों दिलों पर राज किया। पंजाबी सिनेमा को उन्होंने अपने अभिनय से नए मकाम तक पहुंचाया। जसविंदर भल्ला पंजाबी सिनेमा में अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध थे और उन्हें पंजाबी फिल्म उद्योग के सबसे लोकप्रिय हास्य कलाकारों में से एक माना जाता था। फिल्मों में आने से पहले, 1980 और 1990 के दशक के अंत में वह अपने मंच प्रदर्शनों और हास्य एल्बमों के जरिए प्रसिद्धी हासिल की। फिल्मों में, उन्हें उनकी सहायक हास्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता था, अक्सर वे ऐसे किरदार निभाते थे जो कहानी में हास्य और व्यंग्य का तड़का लगाते थे। साल 2012 में आई कैरी ऑन जट्टा पार्ट 1 और साल 2018 में आई कैरी ऑन जट्टा पार्ट 2 उनकी पॉपुलर फिल्मों में से एक हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात

Rajnish

लखनऊ की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 2 लोगों की मौत और कई घायल

Rajnish

श्रद्धालुओं के लिए कहर बनी बारिश और लैंडस्लाइड, मणिमहेश यात्रा में अब तक 11 की माैत

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!