The Journalist Post
India

जम्‍मू-पठानकोर्ट हाइवे का पुल टूटा, सड़कें हुई जलमग्न

पठानकोर्ट : जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रातभर भारी बारिश हुई, जिससे कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महत्वपूर्ण पुल क्षतिग्रस्त हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर दरारें कई दिनों से दिख रही थीं, लेकिन मंगलवार को स्थिति और गंभीर हो गई जब नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुल का एक हिस्सा नीचे की ओर झुक चुका है और पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है. जम्मू में सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में 190.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो इस महीने में सदी की दूसरी सबसे ज़्यादा बारिश है. अगस्त में अब तक सबसे ज़्यादा 228.6 मिमी बारिश 5 अगस्त, 1926 को हुई थी, जबकि इससे पहले दूसरी सबसे ज़्यादा बारिश 11 अगस्त, 2022 को 189.6 मिमी हुई थी. मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक मध्यम से तेज़ बारिश और उंचाई वाले इलाकों में बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की संभावना के बीच लोगों को जलाशयों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने की सलाह जारी की है. जम्मू शहर में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन बाधित हो गया, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं और जानीपुर, रूप नगर, तालाब टिल्लू, ज्वेल चौक, न्यू प्लॉट और संजय नगर सहित कई स्थानों पर बाढ़ का पानी घरों में घुस गया. अधिकारियों ने बताया कि कई घरों की चारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि लगभग एक दर्जन वाहन अचानक आई बाढ़ में बह गए.

Related posts

हिमाचल प्रदेश में फिर आई आफदा, मंडी में फटा बादल, तीन की मौत, तीन दबे

Rajnish

बिक्रम मजीठिया से जेल में मिले ब्यास डेरा प्रमुख गुरिंदर ढिल्लों, 35 मिनट चली बातचीत

Rajnish

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पराली जलाने पर होगी गिरफ्तारी

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!