The Journalist Post
India

ऐतिहासिक करतारपुर साहिब गुरुद्वारा और करतारपुर कॉरिडोर बुरी तरह प्रभावित, चारों तरफ पानी ही पानी

गुरदासपुर : रावी दरिया में आई बाढ़ से यहां भारतीय पंजाब के लोग प्रभावित हुए है, वहीं बाढ़ का पानी से ऐतिहासिक करतारपुर साहिब गुरुद्वारा और करतारपुर कॉरिडोर बुरी तरह प्रभावित हुआ हैं। पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ के कारण करतारपुर साहिब पानी में डूब गया है। डेरा बाबा नानक के सामने पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में भी प्रवेश करने और गुरुद्वारे की सभी धार्मिक गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है। सीमापार सूत्रों के अनुसार गत रात रावी दरिया में पानी का निकास बहुत अधिक होने से दरिया किनारे बने धुस्सी बांध के कुछ स्थानों से टूट जाने से भारतीय इलाके में दरिया का पानी भर गया। वहीं पाकिस्तान में भी रावी दरिया के पानी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के मुख्य ईमारत सहित लंगर घर, जोड़ा घर, प्रदर्शनी हाल आदि में भी 4 से 5 फुट तक पानी भर गया। गुरुद्वारा प्रबंधकों ने पाकिस्तान की पंजाब सरकार से तुरंत व्यवस्था करने की गुहार लगाई है।

Related posts

केंद्र सरकार ने जारी की एसडीआरएफ फंड की दूसरी किश्त, पंजाब को मिले 240.8 करोड़ रुपये

Rajnish

चमोली जिले में फटा बादल, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 10 लोग लापता

Rajnish

वैष्णो देवी की यात्रा 14 सितंबर से फिर से शुरू, लैंडस्लाइड के बाद बंद कर दिया गया था मार्ग

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!