The Journalist Post
Jalandhar

जालंधर के नामी केसर और मक्खन ढाबा मालिक और उसकी इमारतों पर विजिलेंस ब्यूरो का छापा

जालंधर : जालंधर के पटेल चौक स्थित एक नामी केसर और मक्खन ढाबा मालिक और उसकी इमारतों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो की जांच में सामने आया कि ढाबा मालिक ने नियमों को ताक पर रखकर अवैध निर्माण कराया और ग्रीन बेल्ट पर भी कब्जा कर लिया। इस दौरान पेड़ों की कटाई की बात भी सामने आई है। जालंधर को आर.टी.आई. एक्टिविस्ट का कहना है कि ढाबा मालिक ने दुकानों को खरीदकर न सिर्फ रेस्टोरेंट खोला, बल्कि ऊपर होटल के कमरे और किट्टी हॉल भी बना लिए। शिकायत मिलने पर नगर निगम ने नोटिस तो जारी किया था, लेकिन आगे कोई कदम नहीं उठाया गया। यहां तक कि सीलिंग के बाद भी मालिक ने दबाव दिखाते हुए सील तोड़ दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर विजिलेंस अधिकारियों ने स्थानीय निकाय विभाग को पत्र भेजकर ढाबा मालिक के साथ-साथ नगर निगम के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। सूत्रों के मुताबिक इस अवैध निर्माण से नगर निगम को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। अब मामला उच्च स्तर पर पहुंच चुका है और संबंधित विभाग से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

Related posts

भारी बारिश के चलते पंजाब के स्कूलों में और बड़ी छुट्टियां

Rajnish

वेरका ने दूध के साथ-साथ कई उत्पादों के दाम घटाए

Rajnish

जालंधर सड़क हादसा में पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे की मौत

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!