The Journalist Post
India

लॉरेंस गिरोह पर शिकंजा: दो गैंगस्टर गिरफ्तार, हथियार बरामद

श्री मुक्तसर साहिब : पुलिस ने संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच अवैध पिस्तौल और पांच अतिरिक्त मैगज़ीन बरामद की हैं। इनमें चार पिस्तौल 32 बोर और एक पिस्तौल .30 बोर शामिल हैं। डीजीपी ने बताया कि मुक्तसर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी हथियार बरामद होने की संभावना है।पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह साफ हुआ है कि दोनों आरोपी गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और संगठित आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सक्रिय थे। पुलिस को संदेह है कि वे राज्य में आपराधिक नेटवर्क को और मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे।

Related posts

ऐतिहासिक करतारपुर साहिब गुरुद्वारा और करतारपुर कॉरिडोर बुरी तरह प्रभावित, चारों तरफ पानी ही पानी

Rajnish

आइफोन 17 सीरीज लॉन्च

Rajnish

शिमला के स्कूल की सुरक्षा को लेकर चिंता, सेंट एडवर्ड्स स्कूल को दो दिनों के लिए बंद करने के निर्देश

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!