The Journalist Post
Jalandhar

भारी बारिश के चलते पंजाब के स्कूलों में और बड़ी छुट्टियां

जालंधर : पंजाब में लगातार हो रही तेज बारिश और बाढ़ जैसे हालात ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाढ़ के कारम फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला गंभीर रूप से प्रभावित हैं। हालातों को देखते हुए पंजाब सरकार ने पहले ही 3 सितंबर तक स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां घोषित की थी।वहीं अब मौसम विभाग की ताजा चेतावनी को देखते हुए छुट्टियों को और आगे बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है। विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य में 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की सरकारी छुट्टी, 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और 7 सितंबर को रविवार होने के कारण पहले से ही अवकाश रहेगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा हैं कि छुट्टियां अगले हफ्ते तक खिंच सकती हैं। हालांकि इस बारे में शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।

Related posts

दोमोरिया पुल पर देर रात दर्दनाक हादसा आया सामने, युवक की डूबने से मौत j

Rajnish

सरकार ने दिया नया आदेश : संपत्ति रजिस्ट्री के लिए देने होंगे 10,000 रुपए का तत्काल शुल्क

Rajnish

सोढल मेले दौरान राम नगर रेलवे फाटक बंद करने के विरोध में इलाका वासी परेशान, रेलवे खिलाफ रोष प्रदर्शन

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!