The Journalist Post
Jalandhar

दोमोरिया पुल पर देर रात दर्दनाक हादसा आया सामने, युवक की डूबने से मौत j

जालंधर: शहर के व्यस्त क्षेत्र दोमोरिया पुल पर देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और पानी में उतरने से पहले लोगों ने उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन उसने किसी की एक न सुनी और अंततः उसकी जान चली गई। जानकारी अनुसार दोमोरिया पुल से छलांग लगा कर ढन्न मोहल्ला के व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। पुली के नीचे बरसाती और सीवरेज का गंदा पानी खड़ा था, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम बिट्टू निवासी ढन्न मोहल्ला के रूप में हुई है। थाना तीन के प्रभारी राजिंदर सिंह ने बताया कि बिट्टू बाइक पर सवार होकर आया था। जैसे ही वह पुल से कूदने लगा तो कुछ लोगों ने उसे रोकने के लिए आवाजें भी लगाई लेकिन देखते ही देखते बिट्टू ने पुल से पानी में छलांग लगा दी। सुसाइड के कारण अभी सामने नहीं आ पाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने के लिए प्रयास किए और स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related posts

बिजली खराबी के चलते शहर के सैकड़ों इलाका वासी परेशान

Rajnish

भारी बारिश के चलते पंजाब के स्कूलों में और बड़ी छुट्टियां

Rajnish

बाढ़ की बड़ी आपदा के बाद 2300 गांवों में सफाई महाअभियान शुरु

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!