The Journalist Post
Punjab

बीएसएफ ने फिरोजपुर-फाजिल्का में बचाई 100 से अधिक जिंदगियां

फाजिल्का : पंजाब के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है, लेकिन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान इस आपदा में न केवल प्रहरी, बल्कि रक्षक बनकर सामने आए हैं। ताजा घटनाक्रम में बीएसएफ ने फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों में राहत और बचाव अभियान चलाते हुए 100 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला।बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से फिरोजपुर जिले के निहाला लवेरा और ढेरा गढ़ी गांवों में पानी तेजी से भर गया। हालात गंभीर होते ही जवानों ने तुरंत नावों और उपकरणों के साथ मोर्चा संभाला और प्रभु आश्रम कुराली के सहयोग से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री और खाद्य पदार्थ भी मुहैया कराए गए। फाजिल्का जिले के महार जमशेर गांव में जवानों ने जीवनरक्षक मिशन को अंजाम दिया। बाढ़ के बीच फंसा एक गंभीर रूप से घायल ग्रामीण मदद का इंतजार कर रहा था। सूचना मिलते ही बीएसएफ की टीम स्पीड बोट लेकर पहुंची और उसे निकालकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता ग्रामीणों की सुरक्षा है और हालात पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी की जाएगी। जवान लगातार न केवल लोगों को निकाल रहे हैं बल्कि उन्हें खाद्य सामग्री, पीने का पानी और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध करा रहे हैं।

Related posts

पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा हुआ फ्री

Rajnish

चंडीगढ़ में सेक्टर 17 के पास बड़ा हादसा, 22 यात्रियों को लेकर जा रही सीटीयू की बस पलटी

Rajnish

अमृतसर में 25 किलोग्राम हेरोइन बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!