The Journalist Post
Jalandhar

विधायक रमन अरोड़ा की बिगड़ी तबीयत

जालंधर। भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था। डॉक्टरों ने विधायक रमन अरोड़ा की एक ईसीजी की और बाडी के चेकअप किया। विधायक के पास पुलिस टीम के साथ डॉक्टरों की टीम तैनात रही। दिन में चार-चार बार विधायक का चेकअप किया गया और डॉक्टरों ने दर्द के बारे में पूछताछ। विधायक रमन अरोड़ा के चेकअप की रिपोर्ट पुलिस ने ले ली है। हालांकि, इलाज के दौरान पुलिस ने डॉक्टरों के अलावा विधायक के पास किसी को जाने की अनुमिति नहीं दी। जालंधर सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा को थाना रामामंडी की पुलिस ने जबरन वसूली के मामले में नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया था। विधायक का दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने रविवार दोपहर उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आगे पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था।
रिमांड दौरान विधायक रमन अरोड़ा की रविवार शाम सीने में दर्द होने से तबियत खराब हो गई थी, इसके चलते विधायक रमन अरोड़ा को शाम करीब 6.15 बजे सिविल अस्पताल में लाया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम ने विधायक के टेस्ट किए और दर्द के बारे में पूछा था। विधायक करीब साढ़े तीन घंटे सिविल अस्पताल में रहे, डॉक्टरों ने उन्हें एमरजेंसी वार्ड में रखा गया था। पुलिस ने इमरजेंसी वार्ड के बंद किए और किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया था। डाक्टर ने रात करीब दस बजे विधायक रमन अरोड़ा को अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था।

Related posts

रिची केपी पंचतत्व में विलीन, पिता ने दी बेटे की चिता को मुखाग्नि

Rajnish

जबरन वसूली के मामले में पुलिस रिमांड पर विधायक रमन अरोड़ा

Rajnish

बिजली खराबी के चलते शहर के सैकड़ों इलाका वासी परेशान

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!