The Journalist Post
Punjab

हथियार तस्करी की साजिश नाकाम, दो तस्कर गिरफ्तार, 27 पिस्तौल और 470 कारतूस बरामद

फाजिल्का: पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने सीमा क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी की साजिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 27 पिस्तौल और 470 कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगला सिंह और गुरमीत सिंह के रूप में हुई है, जो फाजिल्का जिले के सीमा गांव मुहर जमशेर के निवासी हैं। मुहर जमशेर का भौगोलिक स्थान इसे पंजाब के अन्य इलाकों से अधिक संवेदनशील बनाता है। यह गांव तीन तरफ से सतलुज नदी से और चौथी ओर पाकिस्तान से घिरा हुआ है। अगस्त के दूसरे सप्ताह में बाढ़ आने के बाद यहां की फसलें जलमग्न हो गई थीं और पानी बढ़ने से यह इलाका एक द्वीप जैसा हो गया। इसी तरह पाकिस्तान की ओर का पूरा इलाका भी बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। सीमा पार से हथियारों की तस्करी में शामिल लोग आमतौर पर कुशल गोताखोर होते हैं और बाढ़ के हालात का फायदा उठाकर हथियारों की खेप भारत में पहुंचाने की कोशिश करते हैं। इसी क्रम में बुधवार रात हथियारों की एक बड़ी खेप भारत लाने की कोशिश की गई, लेकिन एसएसओसी की समय पर कार्रवाई ने इस प्रयास को विफल कर दिया। इस ऑपरेशन में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स बीएसअफ की टीमों ने भी अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related posts

चंडीगढ़ में मैन्युअल चालानों में आई गिरावट

Rajnish

पीआरटीसी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई15 यात्री घायल

Rajnish

भाखड़ा बांध से पानी की निकासी 10,000 क्यूसेक बढ़ाने का बड़ा फैसला

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!