The Journalist Post
Jalandhar

रमन अरोड़ा के खिलाफ थाना रामामंडी में एक और मामला दर्ज, अभी मिली थी जमानत

जालंधर : जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। रमन अरोड़ा को हाई कोर्ट ने बीते दिन ही 105 दिन बाद नियमित जमानत दी थी। मगर राहत मिलने के तुरंत बाद ही उनके खिलाफ नया पेंच फंस गया है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने रमन अरोड़ा के खिलाफ थाना रामामंडी में एक और मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस द्वारा जबरन वसूली की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। बीते 20 अगस्त को नगर निगम की महिला इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर केस में हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल चुकी है। वहीं विधायक के करीबी आढ़ती महेश मखीजा को भी जमानत मिल चुकी है। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को 114 दिन जेल में बंद होने के बाद नियमित जमानत मिल गई। आपको ये भी बता दें कि, विधायक रमन अरोड़ा को 23 मई को उनके घर से गिरफ्तार किया था और एटीपी को विजिलेंस ने 14 मई को गिरफ्तार किया था। रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक करके कई खुलासे हुए जिसके उनके बेटे राजन अरोड़ा, समधी हरप्रीत कौर और मखीजा को अरोपी बताया गया था। इस मामले में उनके बेटे राजन को भी जमानत मिल चुकी है।

Related posts

जालंधर सड़क हादसा में पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे की मौत

Rajnish

लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल में हुआ बड़ा विवाद, पेरेंट्स ने लगाया आरोप

Rajnish

आज रात्त चंद्रग्रहण पर चांद होगा ‘लाल’

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!