The Journalist Post
Jalandhar

वेरका ने दूध के साथ-साथ कई उत्पादों के दाम घटाए

जालंधर : पंजाब में वेरका दूध के साथ-साथ कई उत्पादों के दाम घटाए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि राज्य की प्रमुख डेयरी ब्रांड वेरका के दूध और अन्य दुग्ध उत्पाद अब सस्ती दरों पर मिलेंगे, हालांकि ये कीमतें 22 सितंबर 2025 की सुबह से लागू होंगी। वेरका, जो पंजाब की किसान सहकारी संस्था मिल्कफेड का एक भरोसेमंद ब्रांड है, ने अपने दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। ये कीमतें भारत सरकार के जी.एस.टी. 2.0 सुधारों के अनुरूप होंगी, जिसके तहत आवश्यक डेयरी उत्पादों पर कर घटाए गए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे कदम राज्य के सहकारी मॉडल को और मजबूत करेंगे और पंजाब की जनता के लिए काफी लाभकारी साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम सिर्फ़ उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे मांग और बिक्री में इज़ाफा होगा, जिससे किसानों और सहकारी संस्थाओं की आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से राज्य की वित्तीय स्थिति सुधरेगी, टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी होगी और सबसे अहम – महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी।सरकार का दावा है कि इससे आम उपभोक्ता को राहत मिलेगी, साथ ही राज्य का सहकारी मॉडल और किसानों की आय दोनों को मजबूती मिलेगी।

Related posts

पंजाब के स्कूलों में छुट्टियां 3 सितंबर तक बड़ी

Rajnish

जालंधर सड़क हादसा में पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे की मौत

Rajnish

जालंधर के नामी केसर और मक्खन ढाबा मालिक और उसकी इमारतों पर विजिलेंस ब्यूरो का छापा

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!