The Journalist Post
Punjab

चंडीगढ़ में सेक्टर 17 के पास बड़ा हादसा, 22 यात्रियों को लेकर जा रही सीटीयू की बस पलटी

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर 17 के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग सीटीयू की एक इलेक्ट्रिक बस अचानक पलट गई। हादसा सुबह करीब 10:15 बजे हुआ, उस समय बस में 15 से 20 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सेक्टर 17 थाना प्रभारी एसएचऔ के अनुसार, बस मोड़ लेते समय अचानक असंतुलित होकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसा जानलेवा नहीं रहा। कई यात्रियों को हल्की चोटें आईं जिन्हें तुरंत जीएमसीएच-16 अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को सुरक्षित बचा लिया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में बस चालक ने बताया कि मोड़ पर लेते समय बस ने अचानक रफ्तार पकड़ ली, जिससे वाहन पलट गया। उसने इसे तकनीकी खराबी का नतीजा बताया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि यह पता लगाने के लिए आगे तकनीकी जांच की जाएगी कि कहीं हादसा यांत्रिक खराबी के कारण तो नहीं हुआ। साथ ही भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Related posts

ट्रंप के 50% टैरिफ का जवाब देगा भारत, निर्यातकों को बचाने के लिए मोदी सरकार खोलेगी खजाना

Rajnish

बरसाती मौसम में डेंगू का खतरा बड़ा,15 मरीज पॉजिटिव

Rajnish

पंजाब में तबाही मचाती बारिश और बाढ़, गांव डूबे, फसलें बर्बाद, हजारों लोग प्रभावित

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!