The Journalist Post
India

400 किलो आरडीएक्स विस्फोटक लेकर घुसे 34 आत्मघाती हमलावर, मुंबई में हाई अलर्ट

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस को गुरुवार के दिन ट्रैफिक कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर एक ऐसा मैसेज मिला। इस मैसेज के मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच और अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। इस धमकी भरे मैसेज में दावा किया गया कि 14 आतंकी मुंबई में दाखिल हो चुके हैं और उन्होंने 400 किलो आरडीएक्स के साथ 34 गाड़ियों में बम रखे हैं। इस मैसेज ने पुलिस को हाई अलर्ट पर ला दिया है, खासकर ऐसे वक्त में जब मायानगरी गणेश उत्सव की रौनक में डूबी है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर धमकी दी है कि शहर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर एक बड़ा आतंकी हमला होगा। 34 वाहनों में 34 मानव बम लगाए गए हैं, जिनमें कुल 400 किलो आरडीएक्स विस्फोटक सामग्री रखी गई है। इस धमकी में कहा गया है कि ये आत्मघाती हमलावर पूरे मुंबई को दहला देने वाले हैं। मुंबई पुलिस ने इस गंभीर खतरे को लेकर पूरे शहर और राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां प्रमुख स्थलों पर चौकसी बढ़ा रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले caller ने खुद को ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक आतंकवादी संगठन का सदस्य बताया है। इस संगठन के हवाले से यह दावा भी किया गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुसपैठ कर चुके हैं। मुंबई पुलिस ने धमकी के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और राज्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। यह घटना अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख त्योहारी अवसर से ठीक पहले सामने आई है, जिससे सुरक्षा को लेकर सतर्कता और बढ़ गई है। पुलिस नागरिकों से अपील कर रही है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत सूचना दें। मुंबई पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी भी इलाके में विस्फोट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी है और अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इस धमकी के बाद मुंबई में सुरक्षा के नाम पर सख्ती बढ़ गई है और सभी सुराग जुटाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं ताकि किसी भी प्रकार की आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।

Related posts

दिल्ली, नोएडा में फिर से बारिश शुरू, अन्य इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा

Rajnish

भारत-चीन संबंधों पर ट्रंप का चौकाने वाला यू-टर्न आया सामने , कहा- मोदी और मैं हमेशा दोस्त रहेंगे…

Rajnish

लखनऊ की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 2 लोगों की मौत और कई घायल

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!