The Journalist Post
Punjab

पंजाब में बाढ़ से 1900 गाँव पानी में डूबे 46 की मौत

अमृतसर : पंजाब में बाढ़ का कहर जारी है, जहाँ अभी भी 1900 गाँव पानी में डूबे हुए हैं। सतलुज नदी का पानी चार किलोमीटर तक आगे बढ़ चुका है, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं। अमृतसर से लेकर पाकिस्तान बॉर्डर तक हालात गंभीर हैं। फाजिल्का के सीमावर्ती इलाकों में सेना ही एकमात्र सहारा है, जो तेजा रोहिल्ला गाँव तक राहत सामग्री पहुँचा रही है। खाने-पीने से लेकर दवाइयों तक, सभी चीजें Army की देखरेख में हो रही हैं। इस आपदा में 46 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग अभी भी लापता हैं। 1,72,000 एकड़ फसल बाढ़ के पानी में बह गई है। लुधियाना में लोग नदी के पानी को रोकने के लिए बोरियों में रेत भरकर खेतों के पास लगा रहे हैं। पानी उतरने के बाद घरों में कीचड़ और गारा जमा हो गई है, जिसे साफ करने का काम चल रहा है। अमृतसर के रामदास इलाके में लोग अपने घर छोड़कर पानी में डूबे स्कूलों में शरण लिए हुए हैं। वृद्धाश्रम भी बाढ़ से बर्बाद हुए हैं, जिससे बुजुर्गों की परेशानी और बढ़ गई है।

Related posts

फसल का प्रति एकड़ 20 हजार मुआवजा देगी पंजाब सरकार

Rajnish

बीएसएफ ने फिरोजपुर-फाजिल्का में बचाई 100 से अधिक जिंदगियां

Rajnish

बरसाती मौसम में डेंगू का खतरा बड़ा,15 मरीज पॉजिटिव

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!